विराट कोहली ने की शानदार कप्तानी, 70 एकदिवसीय मैचों में जीते 50

नई दिल्ली। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को हराते ही कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर में एक और मुकाम हासिल कर लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली की ये 50वीं जीत थी। इसके साथ ही विराट सबसे तेज़ 50 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

विराट ने अब तक 70 मैचों में कप्तानी करने के बाद 50 जीत दर्ज की है। जबकि महेन्द्र सिंह धोनी ने 87 मैचों में कप्तानी के बाद 50 मैचों में जीत दर्ज की थी।

दुनिया के बाक़ी कप्तानों से विराट की तुलना की जाए तो विराट इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ कप्तान हैं। रिकी पॉन्टिंग को सिर्फ 63 मैचो में कप्तानी करने बाद 50 वीं जीत मिली थी।

महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को कमान दी गई। लेकिन सिर्फ ढाई साल के कप्तानी करियर में विराट मैच दर मैच धोनी को ही चुनौती दे रहे हैं। विराट की कप्तानी में अब तक भारत को 28 वनडे, 19 टेस्ट और 3 टी 20 मैचों में जीत मिली है।