विवाहेतर संबंध : दूल्हे को मारने के आरोप में दुल्हन गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां शादी के दिन दूल्हे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर के शाफिकाबाद इलाके में शादी कर लौट रहे दूल्हे पर गोली चला दी गई। सोमवार को 25 साल के इरफान की शादी जारा नाम की लड़की के साथ हुई। शादी के बाद इरफान अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा था कि तभी उसकी कार पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी।

इस फायरिंग में दूल्हा घायल हो गया। दूल्हे के पिता ने इस घटना के लिए दुल्हन समेत दो और लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया। दूल्हे की बहनों के मुताबिक जब कार पर गोलियां चलाई जा रही थी कि जारा वहां से गायब हो गई। लड़के वालों ने आरोप लगाया है कि जारा का अफेयर चल रहा था और वो शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दवाब में आकर उसने इरफान से शादी तो कर ली लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की।

लड़के वालों की शिकायत पर पुलिस ने जारा समेत दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपने बचाव् में दुल्हन ने कहा है कि आरोप बेबुनियाद है। वो गोलीबारी के डर से कार से बार निकल कर छुप गई थी। अब पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।