विवाह के बाद धर्म नहीं बदलने पर महिला से बलात्कार के बाद हत्या

रामगढ़ : विवाह के बाद धर्म नहीं बदलने पर महिला से बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर सोशल मीडिया से ली गयी है। घटना झारखंड के रामगढ़ की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह किया और दवाब डाले जाने पर भी धर्म बदलने से इंकार कर दिया। करीब एक महीना बाद महिला का शव रामगढ़ के समीप गरगा नदी किनारे से बरामद होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले गैंगरेप की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी (या पति) को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में आदिल अंसारी ने बताया, ‘हम दोनों ने घर से भागकर विवाह किया था। जिसके बाद दोनों बोकारो स्थित अपने चाचा के घर पहुंचे। लेकिन मेरी पत्नी का दूसरा धर्म होने पर उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी।’ खबर के अनुसार, इसपर चाचा-पिता ने कहा, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं इसिलए महिला अपना धर्म बदल ले। हालांकि दोनों ने इस बात से इंकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे। इस दौरान कपल और चाचा-पिता के बीच तीखी बहस भी हुई।