विष्णु अवतार मामले में धोनी पर दर्ज केस को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज

दिल्ली: बीते साल सितम्बर में एक मैगज़ीन कवर पर अपनी छपी एक फोटो की वजह से हिन्दू संगठनों के निशाने पर आए भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज किये गए मामले को ख़ारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को बिज़नेस टुडे नाम की एक मैगज़ीन ने अपने एक अंक में हिन्दू भगवान् विष्णु के रूप में दर्शाया था। जिसके बाद कई हिन्दू संगठनों ने ऐतराज़ जताते हुए धोनी के खिलाफ शिकायत कर केस दर्ज करवाया था।