विहिप और बजरंगदल चला रहे हैं गौ रक्षा अभियान, हिंसा और गुंडागर्दी को भी सही ठहराया

नई दिल्ली: देश भर में गौ रक्षा के नाम पर जारी बदमाशी को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की पूरी तरह से समर्थित है और उसी की शह पर यह सारी हरकतें की जा रही हैं। यह दोनों हिंदुत्व संगठन गौ रक्षा के नाम पर अभियान भी चला रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गौ रक्षा के नाम पर भारत के कई राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गौ रक्षा के नाम पर मारपीट भी की गई है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाव के एक स्टिंग रिपोर्ट में विहिप नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसके कार्यकर्ता रात में गश्त पर निकलते हैं और वे सभी हथियार से लैस होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार विहिप के नेताओं ने इस काम के लिए आरएसएस का समर्थन प्राप्त का भी दावा किया। विहिप के गौ रक्षा के नेता प्रकाश के अनुसार जो भी गौ सेवक हैं, चाहे वह आरएसएस के हों या भाजपा के उन्हें समर्थन प्राप्त है।

उधर बजरंग दल के नेता राजेश पांडे ने दादरी त्रासदी को सही ठहराते हुए कहा कि गुड़गांव में हम पर हमला हुआ, तो दादरी में उन पर हमला हुआ। गौ माता को काटा जाएगा तो डर तो पैदा करना ही होगा।