वीके सिंह तो अपनी जन्म तारीख नहीं जानते, इतिहास क्या ख़ाक जानते होंगे: जावेद अख्तर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पर अकबर रोड बदलने की मांग को लेकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि वीके सिंह ने पिछले महीने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर नई दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदल कर महाराणा प्रताप रोड़ करने की मांग की थी। पूर्व जनरल ने लिखा था कि महाराणा प्रताप ने मुगल बादशाह अकबर के बढ़ते शासन को रोकने में एक अहम भूमिका निभाई थी। प्रताप सहीं मायनों में धर्मनिरपेक्ष थे और आम जन के राजा थे और सड़क का नाम बदलने से महाराणा प्रताप को सच्चा सम्मान मिलेगा
वी के सिंह की इस बात से खफा जावेद अख्तर ने बहुत ही अच्छे और मजाकिया ढंग से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कल ट्वीट किया है, ‘वीके सिंह को इतिहास की जानकारी न होने के लिए माफ कर दीजिए। उन बेचारे को तो अपनी जन्म तारीख तक के बारे में पता नहीं है।