वीडियो: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, टोल बूथ पर तोड़-फोड़ कर कर्मचारियों से की मारपीट

न्यूज एजेंसी एएनआई ने आज एक वीडियो जारी किया है।
जिसमें कुछ लोग एक टोल बूथ पर तोड़-फोड़ करते नजर आ रहे हैं। तभी एक शख्स एक दुसरे शख्स पर बेल्ट से हमला करता है। शख्स जमीन पर गिर जाता है लेकिन तब भी वो शख्स उसपर हमला करता रहता है। पीड़ित शख्स वहां से जैसे- तैसे करके अपनी जान बचा कर भाग जाता है। लेकिन उन लोगों ने टोल बूथ पर तोड़-फोड़ की।
टोल कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी युवक बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। बूथ कर्मचारियों के मुताबिक करीब 70-80 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के इंदौर में कई टोल बूथ पर जमकर उत्पाद मचाया।