वीडियो: बेटी की मौत पर सीबीआई की जांच के लिए कहा तो पिता पर भड़क पड़े झारखंड के सीएम

झारखंड के पटेल मैदान में बीजेपी की महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम से रघुबर दस की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें एक शख्स मुख्यमंत्री से कुछ फ़रियाद कर रहा है लेकिन उसे मुख्यमंत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
मामला कुछ यूं है की झारखंड में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा इच्छिता सिंह के पिता संजय सिंह वहां मुख्यमंत्री से उनकी बेटी की मौत की सीबीआई जांच करवाने के लिए दरखास्त कर रहे थे। संजय सिंह जब सीएम के साथ बात करने लगे तो उन्हें वहां से हटा दिया गया। यही नहीं सीएम ने उनसे कहा की वह अपनी बेटी को लेकर सियासत कर रहे हैं। नीचे दी गई वीडियो में देखें इस पीड़ित पिता के साथ मुख्यमंत्री किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं:

 

ऐसे मुख्यमंत्री को बारंबार धिक्कार है, जो महिलाओं के सम्मान की धज्जियां उड़ाए, साथ ही उन चैनलों और अखबारों को भी बारंबार धिक्कार है, जो इसे मुद्दा न बनाए। देखिये, इस मुख्यमंत्री रघुवर दास को मृत इच्छिता के पिता के साथ, कैसे पेश आ रहा हैं। क्या कोई भी व्यक्ति जो संवैधानिक पद पर बैठा है, उसकी भाषा ऐसी होती है, इतनी क्रूरता, वह भी अपनी जनता के साथ, मुझे ऐसा क्रूर CM नहीं चाहिये। ये तो जनता की छाती पर मूंग दल रहा है। CM रघुवर शर्म करो…..#Narendramodi #Amitshah #RSS

Posted by Krishna Bihari Mishra on Wednesday, March 8, 2017