वृंदावन में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, बुर्ज खलीफा से गहरी होगी इसकी बुनियाद

वृंदावन में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, बुर्ज खलीफा से गहरी होगी बुनियाद

लखनऊ। नंद नगरी वृंदावन में दुनिया का सबसे ऊँचा कृष्ण मंदिर बनने जा रहा है। दावों पर यकीन करें तो मंदिर के सबसे ऊँचे माले से दूरबीन की मदद से ताज महल से लेकर ब्रज के 76 धार्मिक स्थलों के नज़ारे देखे जा सकेंगे। कृष्ण को समर्पित मंदिर का नाम चंद्रोदय मंदिर होगा।
बताया गया कि प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई दिल्ली के क़ुतुब मीनार से तीन गुना ज्यादा 210 मीटर होगी। क़ुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है। इसी तरह , मंदिर की बुनियाद बुर्ज खलीफा से तीन गुना गहरी होने का दावा किया गया है।
प्रस्तावित नक्शे के मुताबिक, मंदिर परिसर के 26 अकड़ में 12 बनावटी वन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह कृष्ण साहित्य के मुताबिक विकसित होंगे। इसके निर्माण पर 700 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना है। बताया गया कि पूरा मंदिर परिसर घूमने में तीन से चार दिन का समय लगेगा।

यूपी से हाशमी