वोट नहीं देना तो मत दें, पर जूता तो न मारें: राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह न पंजाब के अबोहर में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वोट नहीं देना तो मत दीजिए लेकिन जूते तो मत फेंकिए। ये बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब की जनता को  नैतिकता बरतने के संदर्भ में कहीं। उन्होंने कहा कि आपको वोट ना देना हो तो मत दीजिए, लेकिन क्‍या आप उनपे लाठी चलाएंगे, जूते फेंकेंगे?”

दरअसल उनका बयान हाल ही में पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता और उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल पर पथराव की घटनाओं के संबंध में दिया गया था

राजनाथ सिंह ने राज्य में चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल जैसी शख्सियत पर जूता फेंकना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रचार में गरिमा का ध्यान नहीं रख रही है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। इन दलों के नेताओं को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे।