इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक सीनियर इंस्पेक्टर , अजय कुमार को भोपाल में रविवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी | कुमार उच्च प्रोफ़ाइल व्यापम घोटाले की जांच कर रहे थे उन्होंने इस घोटाले से संबंधित कुछ महत्तवपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की थीं |
अजय कुमार अपने स्कूटर पर थे जब तेजी से आ रही एक काले रंग की कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और आईबी अधिकारी को सड़क पर दूर तक घसीटती हुई ले गयी कुमार पूरी तरह खून में लथपथ हो गये थे |। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया |
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई घंटे अनुरोध करने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस घटना की जांच कर रहे हैं, ये दुर्घटना है या हत्या है सभी संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। ”
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले में रहस्यमय परिस्थितियों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है | जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल के बेटे और पत्रकार अक्षय सिंह भी शामिल हैं |
मृतक अजय कुमार 2 साल बाद में रिटायर होने वाले थे और उनको 15 अगस्त 2016 को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाना था।
You must be logged in to post a comment.