लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का नामाकंन दाखिल करने का सिलसिला शुरु होने के साथ ही मंगलवार को प्रदेश की सबसे बुजुर्ग 95 साल की महिला ने भी अपना नामांकन दाखिल किया|
सबसे उम्रदराज प्रत्याशी जल देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगरा की खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश की अपना नामांकन दाखिल किया| जल देवी ने व्हील चेयर पर अपने बेटे के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया| जल देवी प्रदेश की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हैं |
जल देवी की इच्छा है कि वे जब तक जिन्दा रहेगी चुनाव लड़ती रहेंगी उनके बाद उनका बेटा इस विरासत को संभालेगा | इससे पहले भी जिला पंचायत का चुनाव 95 साल की जल देवी जीत चुकी हैं | जल देवी में 95 साल की उम्र में भी बहुत आत्मविश्वास है | उनकी बातों में जनता की समस्याओं को दूर करने का जज्बा साफ़ दिखायी देता है |
गौरतलब है कि 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं|यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं| 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी| पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं|