शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति को हल्के में ले रहे हैं- कांग्रेस नेता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और वह पटना साहिब लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एजेंसी एएनआई के मुताबिक एएनआई के मुताबिक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी शत्रुघ्न सिन्हा के रोड शो में शामिल हुए और ‘पार्टी धर्म’ का पालन किया।

लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘पार्टी धर्म’ नहीं किया। राजनीति भारत का भविष्य है, संवेदनशीलता होनी चाहिए। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति को हल्के में ले रहे हैं।