शम्स तबरेज़, ब्यूरो रिपोर्ट।
लखनऊ: शिवपाल यादव खेमे की चहेती मानी जाने वाली गाज़ीपुर के ज़हूराबाद से विधानसभा से जीत हासिल कर चुकी सैयदा शादाब फातिमा का टिकट इस बार सपा ने काट दिया है। शादाब फातिमा जहूराबाद की मौजूदा विधायक है इससे पहले वो गाज़ीपुर सदर सीट से विधायक रह चुकी है। उनकी जगह महेन्द्र चौहान को जहूराबाद से टिकट दिया गया है और गाज़ीपुर सदर सीट से सपा के ज़िलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को टिकट दिया गया।
गाज़ीपुर ज़िले में शादाब फातिमा का काफी बड़ा रूत्बा है और जिले में ज़मीनी नेता मानी जाती है। शादाब फातिमा अखिलेश सरकार में महिला कल्याण राज्यमत्री रह चुकी है, लेकिन अखिलेश और शिवपाल की तनातनी में उनका टिकट काट दिया गया है। शादाब फातिमा शिवपाल खेमे की पसंद रही हैं, इसी कारण शादाब फातिमा का टिकट कटने का आशंका जताया जा रहा है।
इसके साथ ही अफवाहो का बाज़ार भी गर्म हो गया है। अंबिका चौधरी का टिकट कटने के बाद वे बसपा में चले गए हैं इसी के साथ ये भी आशंका जताया जा रहा है कि शादाब फातिमा भी हाथी की सवारी कर सकती है।
सैयदा शादाब फातिमा के प्रशंसको की माने तो शादाब फातिमा जिस पाटी से खड़ी हो विजयी होंगी और अगर वो निर्दल भी चुनाव लड़े तो उनको हराना किसी प्रत्याशी की औकात से बाहर है।