फुलवारी शरीफ के रहने वाली इंटर की तालिबे इल्म की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले आफताब से हो गयी। दोस्ती इश्क़ में बदल गयी। सैफ ने शादी का वायदा किया। दोनों में नजदीकी बढ़ने की वजह से वह हमल हो गयी। उसने इसकी जानकारी आफताब को दी। जानकारी मिलने के बाद उसने मुतसिरा से दूरी बना ली। फोन करने पर अफसाना को जान से मारने की धमकी दी गयी।
उसी दौरान तालिबे इल्म को पता चला कि आफताब शादीशुदा है। हमल होने की बात उसने अपनी वालिदा से कही। डांट-फटकार के बाद वालिदा ने उसका अबोर्शन करा दिया। अब वालिदा खर्च किये गये पैसे की मुताल्बा बेटी से कर रही है। इसे लेकर उस तालिबे इल्म ने एसएसपी से मिल कर आफताब के खिलाफ कार्रवाई की मुताल्बा की है।
दो बच्चों का वालिद है आफताब : तालिबे इल्म के मुताबिक जब वह आफताब को फोन करती है तो वह फोन नहीं उठाता था। इसको लेकर वह उसके घर गयी, जहां पर आफताब के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। उसके दो बच्चे हैं। जब उसने हमल होने की जानकारी आफताब की बीवी को दी तो उसकी बीवी ने उसे खूब डांटा-डपटा।
मुतासिरा के मुताबिक वालिदा ने उसका अबोर्शन कराने में सात हजार रुपये खर्च किये थे। जब वह ठीक हो गयी, तो वालिदा ने बेटी से सात हजार रुपये की मूताल्बा की। पैसा जुटाने में खुद को असमर्थ बताने पर वालिदा ने उस पैसे को आफताब से मांगने को कहा। आफताब के पास जाने से मना करने पर वालिदा ने बेटी को काफी मारा-पीटा। वालिदा और आफताब की इस्तहसाल से परेशान तालिबे इल्म ने इस बात की शिकायत एसएसपी मनु महाराज से की और इनसाफ दिलाने की गुहार लगायी।
थाना इंचार्ज को कार्रवाई की हिदायत
इस सिलसिले में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस सैफ और तालिबे इल्म की वालिदा के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेगी। इस मामले की तफ़सीश के लिए मुतल्लिक़ थाने के थाना इंचार्ज को हिदायत दिया जा चुका है।