शादी के मंडप में रो रहा था दुल्हा

नई दिल्ली: आपने शादियां तो बहुत देखी होंगी लेकिन हम आज आपको एक ऐसी शादी के बारे में बता रहे हैं जिसे पढ़ कर आप चौंक जाऐंगे।इस शादी में बैंड, बाजा बाराती नहीं थे। यहां मामला उल्टा था यहां दुल्हन नहीं बल्कि दुल्हा फूट फूटकर शादी के मंडप में बैठा रो रहा था।

ये घटना भारत के राज्य‌ बिहार के शहर पटना की है। इलाक़े पन्दह रुक में इंजीनियर‌ विनोद का लड़की के घर वालों ने अग़वा कर लिया और उसे खींच कर शादी के मंडप ले आए। दुल्हन घूँघट ओढ़े बैठी थी जबकि दुल्हा शादी ना करवाने के लिए लोगों से मिन्नत कर रहा था लेकिन यहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। इस के सर पर बंदूक़ रख दी गई और ज़बरदस्ती शादी की रस्म अंजाम पाई।

दुल्हा फूट फूटकर रो रहा था। दुल्हन की रिश्तेदार उस के आँसू पोंछ रही थी। इस शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई जिसके बाद इस माम‌ले पर बेहस शुरू हो गई है। इस शादी के पीछे क्या राज़ है फ़ौरी पता नहीं चल सका लेकिन शादी तो हो गई।