शादी के मंडप से दुल्हन के मंगल सूत्र की चोरी

कामा रेड्डी: शादी ख़ानों या शादी की बारातों में सोने के जे़वरात की चोरी कि घटना तो पेश आते ही रहते हैं लेकिन आपको ये जान कर हैरत होगी कि ज़िला कामा रेड्डी में चोरों ने दुल्हन का मंगल सूत्र ही चुरा लिया। नागी रेड्डी पेट मंडल के मौज़ा पैरौ पल्ली से संबंध‌ रखने वाली पावानी की शादी कल स्थानीय‌ नौजवान से हुई।

शादी के वक़्त दुल्हा ने दुल्हन के गले में मंगल सूत्र बाँधा था जो कुछ देर बाद दुल्हन के गले से ग़ायब हो गया। दुल्हन के रिश्तेदारों को तीन महिला पर शक‌ हुआ जो दुल्हन के आस-पास ही घूम रही थीं। दुल्हन के मंगल सूत्र को चुराकर वो महिलाए कार में फ़रार हो रही थीं कि उन्हें पकड़ लिया गया। मालूम हुआ है कि फूलों के हार ठीक‌ करने के बहाने इन्होंने दुल्हन के गले से ज़ेवर चुरा लिया था। ज़ेवर उनके पास से बरामद करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।