शादी में शामिल होने आएं दो लड़कियों का बलात्कार

बुलंदशहर: उत्तरप्रदेश में बुलंदशहर के एगोता इलाके में शादी में शरीक होने आएं दो लड़कियों का बलात्कार का मामला रोशनी में आया है
पुलिस सुत्रो ने आज यहां बताया कि मालाग गढ़ गावं में रूमाल सिंह के यहां गौतमबुद्ध नगर के तलपता गावं से कल रात बारात आई थी जिसमें दो लड़किया अपने रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने आएं थीं।

देर रात तक दोनों लड़किया जब घर वापिस नहीं पहुंचीं तो घर वालों ने तलाश शुरू की और दोनों लड़कियों को गावं में स्थित‌ डाक्टर अंबेडकर हाई स्कूल के नज़दीक रोती हुई मिलीं। दोनों लड़कियां छः से आठ वर्ष‌ की बताई गई हैं। लड़कियों ने अपने साथ हुए घटना के बारे में घर वालों को बताया। लड़कियों के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को चिकित्सा जांच के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया सिकंदराबाद पुलिस के अफ़्सर आलोक सिंह ने कहा कि चिकित्सा जांच की रिपोर्ट आने का इंतेज़ार है और अज्ञात अपराधियों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।