जमशेदपुर : एमजीएम थाना के तहत बागड़ो में बुध की शाम आशिक की तरफ से शादी से इनकार करने और उसके घरवालों की तरफ से गाली-गलौज करने पर लड़की ने अपने जिश्म पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जख्मी हालत में घरवाले उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत संगीन बनी हुई है।
अहले खाना के मुताबिक, लड़की साल 2012 से सिमुलडांगा के मुखिया अवध सिंह के भाई शिवचरण सिंह से इश्क़ करती थी। शिवचरण सिंह ने कई बार लड़की से इशमतरेज़ि किया। अभी वह हमल में है। मंगल को लड़की ने अपनी मां को सारी बात बताई। बुध की सुबह लड़की अपनी मां के साथ शिवचरण सिंह के घर गई और उसके घरवालों को सारी बात बताई। लेकिन शिवचरण के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। घर लौटने के बाद लड़की ने खुद को आग लगा लिया।
वाकिया की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लड़की के कमरे से चार पन्ने का खत बरामद किया है। इसमें लड़की ने बताया कि साल 2012 में स्कूल जाने के दौरान शिवचरण अक्सर रास्ते में छेड़खानी करता था। बाद में उसने लड़की से इशमतरेज़ि किया और शादी का झांसा देकर घरवालों को जानकारी नहीं देने की हिदायत दी।
एमजीएम अस्पताल में मुतासिरा से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुल्ज़िम शिवपूजन की तलाश में उसके घर में छापामारी की। लेकिन वह नहीं मिला। शादी से इनकार करने पर लड़की ने खुद को जलाने की कोशिश किया। अस्पताल में लड्की ने अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस मुल्ज़िम की तलाश में छापामारी कर रही है।
अनुज कुमार, एमजीएम थाना इंचार्ज