मुंबई। भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता किशोरी अमोनकर का कल रात मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। जयपुर घराने से संबंध रखने वाली सुश्री अमोनकर लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने किशोरावस्था से ही गायन की शुरुआत कर दी थी।
शास्त्रीय गाईकी की शिक्षा उन्होंने अपनी माँ मोगोबाई करदीकर से प्राप्त की थी और लगभग पांच दशकों से अधिक समय तक दर्शकों को अपनी गायकी से चकित कर रखा था। पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता अमोनकर ने एक स्कूल के शिक्षक से शादी की थी। उनके पति का निधन 1992 में हो गया था।
न्यूज़ 18 के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध गायिका अमोनकर की मौत पर आज गंभीर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि ‘किशोरी अमोनकर’ की मौत भारतीय शास्त्रीय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी मौत से गहरा दुख पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ सुश्री अमोनकर की सेवाओं पर किए गए एक दस्तावेजी फिल्म ‘भुना शदजा’ भी टैग किया।