नई दिल्ली, 29 जून: शाहरुख खान के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। और पैदा होने वाला नन्हा मेहमान लड़का है। बच्चा वक्त से थोड़ा जल्दी पैदा हो गया है इसलिए उसे अस्पताल में ही रहना होगा। शाहरुख के घर इस बच्चे की पैदाइश की खुशियां मनायी जा रही हैं।
यह बच्चा दरअसल शाहरुख और गौरी का नहीं है। यह बच्चा गौरी खान की भाभी नमिता छब्बर का है। यह बच्चा प्रीमेच्योर पैदा हुआ है। इसलिए उसे अस्पताल में ही रखा गया है।
बच्चा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पैदा हुआ है। यह बच्चा उन्हीं डा. इंदिरा हिंदुजा की देखरेख में पैदा हुआ जिन्होंने 1986 में हिंदुस्तान के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का इस्तेमाल किया था।
इसके पहले शाहरुख खान के बच्चे की खबरें मीडिया में चल रहीं थीं।। शाहरुख के ऊपर इस बच्चे कि पैदाइश से पहले जिंसी टेस्ट का इल्ज़ाम लगा था।