शिवराज सरकार को प्रज्ञा ठाकुर ने दी आमरण अनशन पर बैठने की धमकी

भोपाल। भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में इलाज करा रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी अर्जी ठुकरा दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने पत्र में लिखा था कि अगर सोमवार 9 बजे तक उन्हे सिंहस्थ में जाने की अनुमति नहीं दी तो वे 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी। प्रज्ञा ठाकुर की चेतावनी ने सरकार की मुश्किलों को बढ़ा दिया। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे लिखा, इसके बाद वह कुंभ खत्म होने पर अपनी देह त्याग देंगी और समाधि ले लेंगी।

उधर, एमपी सरकार ने साध्वी प्रज्ञा को सिंहस्थ ले जाने में असमर्थता जता दी। कोर्ट में लिखकर दिया। जेल मेन्यूअल का हवाला देते हुये क़ैदी को तीर्थ ले जाने से मना किया। साध्वी प्रज्ञा ने उज्जैन जाने की माँग को लेकर अस्पताल में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।