शिवाजी स्मारक परियोजना ने महाराष्ट्र के पर्यावरणविदों को किया नाराज़

 

YouTube video

 

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने शनिवार (24 दिसंबर) को मुंबई में अरब सागर में बनने वाले विशालकाय शिवाजी स्मारक की नींव रखी। अरब सागर में एक 16 हेक्टेयर आइलेट पर मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 210 मीटर ऊंची स्मारक के निर्माण परियोजना ने महाराष्ट्र के पर्यावरणविदों को नाराज कर दिया है|उनका कहना है कि ये इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान हो सकता है|

शिवाजी का ये स्मारक टैक्स के 3600 करोड़ रूपये से बनाया जा रहा है | जो मौजूदा सरकार की और पैसे की बहुत बड़ी बर्बादी और महान योद्धा शिवाजी महाराज का अपमान है|  क्यूंकि शिवाजी महाराज ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया है | जबकि इस स्मारक से वाटर पाल्यूशन बढ़ जाएगा और लगभग 1.5 लाख मछुआरों की ज़िन्दगी इससे प्रभावित होगी |