शुक्रवार को छुट्टी करने पर सरकार करेगी मदरसों पर कार्रवाई-भाजपा मंत्री

गुवाहाटी। असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मदरसों में होने वाली शुक्रवार की छुट्टी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है, अगर छुट्टी जारी रहती है तो सरकार हेडमास्टर को सस्पेंड भी कर सकती है और मदरसों पर कार्रवाई भी कर सकती है।

मदरसों की शुक्रवार छुट्टी नहीं होनी चाहिए- सरमा
सरमा ने कहा कि सरकार को हाल ही में पता चला है कि असम के मदरसों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है। यह कानून के खिलाफ है। यदि ऐसा किया जाता रहा तो सरकार कार्रवाई करेगी। सरकार हेडमास्टर को सस्पेंड भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि शु्क्रवार को मदरसे पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश में बंद रहते हैं भारत में नहीं। भारत में रविवार को ही सभी धार्मिक लोग साप्ताहिक छुट्टी पर रहते हैं, इसलिए मदरसों को भी शुक्रवार को नहीं रविवार के दिन बंद रहना चाहिए।

नमाज पर कोई आपत्ति नहीं- सरमा
मदरसों के बच्चों को शुक्रवार की दोपहर नमाज में शामिल होने पर सरमा ने कहा कि इसमें कोई आपत्ति नहीं है। आपको बता दें कि सरमा ने इससे पहले बांग्लादेशी शरणार्थियों का मुद्दा उठाते हुए असमी लोगों से अपना दुश्मन चुनने को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर असम में ऐसे ही हालात रहें तो सभी जिले मुस्लिम बाहुल्य हो जाएंगे।

आपको बता दे सामान्यत: मदरसों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी रहती है। आर्टिकल 29 और 30 के तहत देश का संविधान अल्पसंख्यकों को ये हक देता है कि वो अपनी संस्कृती या धार्मिक शिक्षा को आगे बढ़ा सके। ऐसे में असम केके शिक्षा मंत्री का इस तरह का बयान देश के संविधान और सेक्यूलरिज्म का मजाक बनाता है।