बिहार के वज़ीरे आला नीतीश कुमार की तारीफ के पुल बांधने वाले भाजपा लीडर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश पार्टी की बिहार यूनिट ने की है। इस सिफारिश के साथ सिन्हा के किस्मत का फैसला जुमेरात को पार्टी समन्वय कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। फिलहाल, भाजपा ने बज़फ्ता तौर से उनका मुकाबला कांग्रेस जेनरल सेक्रेट्री दिग्विजय सिंह के साथ यह करते हुए की है कि इन दोनों कायेदिनों की बातों को तव्वजो नहीं देना ही उनकी सजा है। पार्टी की बिहार यूनिट सिन्हा के मुअत्लि के हक में है।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजिस्ता दिन पार्टी लाइन के खिलाफ बयान दिया था। पार्टी सदर राजनाथ सिंह उस वक्त मुल्क से बाहर थे। भाजपा ने कहा था कि पार्टी ने सिन्हा के बयान का नोटिस लिया है और पार्टी सदर के वतन लौटने पर सिन्हा के मसले पर फैसला होगा। राजनाथ सिंह की वतन वापसी के दो दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी लाइन के खिलाफ नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने पार्टी की इस लाइन को मानने से इनकार कर दिया कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ धोखा किया है। पार्टी ने इस बयान को काफी संजीदगी से लिया है।
जराए का कहना है कि भाजपा कि बिहार यूनिट ने पार्टी की मर्क़जी कियादत को यह रिपोर्ट दी है कि रियासत के भाजपा कारकुन सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई का हिमायत रखते हैं। ऐसा होना जरूरी है। अगर पार्टी ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो इसका पैगाम गलत जाएगा क्योंकि पार्टी सदर राजनाथ सिंह का वाजेह हिदायत है कि पार्टी लाइन के खिलाफ अवामी बयानबाजी बर्दास्त नहीं की जाएगी। भाजपा नायब सदर सीपी ठाकुर ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाई होगी। पार्टी के एक दीगर लीडर ने भी कहा है कि दुश्मनों (जदयू) कायेदिनों की तारीफ ठीक नहीं है।
इस मुद्दे पर भाजपा नायब सदर उमा भारती ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह की असली सजा यह है कि उनके बयानों को तव्वजो नहीं दी जाए। ऐसा करने से वह खुद ही हौसला शिकनी हो जाएंगे। भाजपा तर्जुमान शहनवाज हुसैन ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा को नीतीश कुमार में पीएम मैटेरियल दिखता है लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि काम पीएम मैटेरियल से नहीं बल्कि तादाद से बनता है। लोकसभा इन्तेखाबात में यह तादाद भाजपा के अलावा किसी पार्टी के पास नहीं होगा। ऐसे में जिस पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा अभी हैं उसी पार्टी का लीडर लाल किले से परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि सिन्हा का बयान डीसीपिलिन है या नहीं, यह पार्टी की इन्तेजामी कमेटी देखेगी।