शौहर ने करायी बीवी की दूसरी शादी

रोसनाटुंडा के रहने वाले मुन्ना तुरी की बीवी सुनीता देवी ने गांव के ही नौजवान टिंकू तुरी से निमियाघाट थाना अहाते में पुलिस के सामने शादी कर ली। सुनीता देवी और टिंकू के दरमियान चार साल से इश्क़ चल रहा था। ससुराल वालों और सुनीता के शौहर को इसकी जानकारी होने पर पुलिस को इत्तिला दी गयी। साथ ही थाना ले जाकर उसकी शादी टिंकू तुरी से करा दी। टिंकू ने सुनीता और उसके दोनों बच्चों को पुलिस के सामने तहरीरी एकरारनामा करते हुए कुबूल कर लिया।