शौहर ने किया GAY SEX तो बीवी ने पहुंचाया जेल’

बैंगलुरू के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गे सेक्स करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी बीवी ने उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद बीवी ने अपने शौहर की शिकायत पुलिस में कर दी|

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शौहर के खिलाफ दफा 377 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है| इसके अलावा उस पर कई दिगर Adults laws की खिलाफवर्जी का मामला भी दर्ज किया गया है|

बीवी ने अपनी शिकायत में अपने ससुराल वालों का भी नाम लिखवाया है| उसका इल्ज़ाम है कि मेरे शौहर के घरवालों को अपने लड़के के इस हरकत की जानकारी थी इसके बाद भी उन्होंने उसकी शादी करवाई|

बीवी पेशे से डॉक्टर है और एक अखबार को बताया कि उसे कई दिनों से उसे अपने शौहर पर शक था| शौहर घर पर ही कई बार ऐसी हरकतें करता था जिससे उससे उसके गे होने का शक होता था|

इस मामले में बैंगलुरू पुलिस डिप्टी कमिशनर संदीप पाटिल का कहना है कि, ”हमने इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है| उसकी बीवी सबूत के साथ उसके खिलाफ शिकायत की थी. शुरुआत में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामले दर्ज किया गया था| इसके बाद सबूतों को देखते हुए पुलिस ने उस पर दिगर दफआत में मामला दर्ज करते हए गिरफ्तार कर लिया है|”