सुल्तानगंज थाना इलाक़े के बालू घाट रोड वाकेय अपने घर में अलखदेव उर्फ निरंजन कुमार ने बीवी रेखा देवी की धारदार असलाह से गला रेत कर कत्ल कर दी। मां को बचाने आई बेटी कोमल व अंशु को भी गला रेत मार डाला। तीनों की मौत हो जाने के बाद अलखदेव ने खुद थाने को फोन कर वाकिया की जानकारी दी। इत्तिला पर पहुंची पुलिस को पहले उसने बरगलाने की कोशिश की, पर पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक न चली। आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने अलखदेव, उसके भाई वीरेंद्र साह और श्रीनारायण साह को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। कत्ल में इस्तेमाल तेज़ असलाह और खून से सने अलखदेव का पैंट को बरामद कर लिया। बुध को पटना से आई एफएसएल की टीम ने जाये हादसा से खून के सैंपल व सबूत इकट्ठे किए। अलखदेव ने कत्ल की वारदात का अंजाम मंगल आधी रात के वक्त तब दिया जब लोग सो रहे थे।
बताया जा रहा है कि बीवी रेखा देवी की जायदाद अलखदेव अपने नाम करना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर तनाज़ा व मारपीट होती रहती थी। दरअसल, रेखा के पहले शौहर अजय साह थे। उनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। दोनों से दो लड़की औैर एक लड़का है। अलखदेव अजय साह का मौसेरा भाई था। रेखा का आठ साला बेटा सुल्तानगंज के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है। वह वाकिया के वक्त मौजूद नहीं था।
रेखा के शौहर अजय साह की कत्ल जहर देकर की गई थी। रेखा व अलखदेव पर अजय के खाने में जहर मिलाने का इल्ज़ाम लगा था। रेखा ने अपने शौहर के मौत की वजह डायरिया बताया था। फैमिली की मदद से मामला थाने तक नहीं पहुंचने दिया था।