श्रीदेवी मौत: मामले को उलझता देख अर्जुन कपूर हुए दुबई रवाना, बोनी कपूर से लगातार हो रही है पुछताछ

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से भारत लाने की कवायद लगातार जारी है लेकिन कानूनी अड़चने की वजह से इसमें देरी हो रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज शाम तक श्रीदेवी का शव मुंबई आ जाएगा।

वहीं सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक श्रीदेवी के सौतले बेटे अर्जुन कपूर भी दुख की इस खड़ी में दुबई पहुंच चुके हैं और पिता बोनी कपूर के साथ-साथ परिवार के अन्य लोगों का सहारा बन रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर सोमवार देर रात मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए।

आपको बता दें कि अर्जुन अमृतसर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली वो सीधे मुंबई आ गए। और अब मुंबई से दुबई पहुंच चुके हैं। दुबई में पहले से ही संजय कपूर औऱ बोनी कपूर हैं।