श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 1 जवान के शहीद होने 4 जवानों के घायल होने की खबर है। यह हमला रात के करीब 8 बजे हुआ।
घायल पुलिसकर्मियों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। श्रीनगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस के जवानों को ले जा रही बस पर शाम को आतंकवादियों ने हमला किया।
वाहन बेमीना से जेवान जा रहा था। घायलों को उन्हें यहां बादामी बाग छावनी में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया