श्रीलंका को दुसरे वनडे में भी भारत ने हराया

पल्लेकेले। भारत ने रोमानचक मैच में श्रीलंका को हराया। भारत की यह इस सीरीज में लगातार दुसरी जीत है। यह रोमानचक जीत धोनी और भुवनेश्वर के बीच हुई 8वें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत मुमकिन हो पाई।

भवनेश्वर कुमार ने 53 रनों की और महेन्द्र सिंह धोनी ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार और धोनी की यह पारी मैच जीताऊ पारी साबित हुई। भारत ने 231 का यह लक्ष्य 44.2 ओवर में हासिल किया। बारिश की वजह से भारत को 237 की जगह 231 रन 47 ओवर में बनाने थे।

श्रीलंका के लिए स्पिनर धनंजय ने ज़बरदस्त बॉलिंग करते हुए 6 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की वनडे सिरीज़ में 2-0 से आगे हो गया है।

एक समय भारत का स्कोर बिना नुकसान के 109 था लेकिन तभी अकिल धनंजय ने विकटों की झड़ी लगा दी और भारत के 5 विकेट मात्र 15 रनों पर गिर गए। एक वक्त लगा कि मैच भारत के हाथों से निकल चुका है तभी भुवनेश्वर ने धोनी के साथ मिलकर यादगार पारी खेली और असंभव को संभव बना दिया।