श्रीलंका: छह भारतीयों का गुर्दा निकाल लिया गया

share-kidney-failure

कोलंबो। श्रीलंका में छह भारतीयों का गुर्दा निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित उन आठ भारतीयों में से हैं, जिन्हें बीते महीने की शुरुआत में कोलंबो से गिरफ्तार किया गया था।मामले के तार श्रीलंका में सक्रिय एक अंग प्रतिरोपण गिरोह से जुड़े हैं। इस गिरोह के निशाने पर लंबे समय अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के लोग और भारतीय हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।कोलंबो क्राइम डिवीजन ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि पिछले महीने गिरफ्तार किए गए आठ में से छह भारतीयों के गुर्दे गायब थे। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को तीन मार्च को दक्षिणी कोलंबो के वेल्लावट्टा वार्ड के पेनीक्वीक रोड से गिरफ्तार किया गया था। वीजा की मियाद पूरी होने के बावजूद श्रीलंका में रुके होने के कारण इनलोगों की गिरफ्तारी हुई थी।