संजय-करिश्मा में तलाक की वजह?

नई दिल्ली, २‍२ नवंबर: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी के बारे में फिर ख़बरें आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि करिश्मा अपने शौहर संजय कपूर से तलाक ले रही हैं। उन दोनों के बीच बच्चों (बेटी समायरा और बेटे कियान) की कस्टडी को लेकर बातचीत चल रही है। अब शादी टूटने की वजह खुलकर सामने आ गई है।

ज़राए के मुताबिक दिल्ली की सोशलिस्ट प्रिया चटवाल इस तलाक की वजह बनी हैं। जैसे-जैसे संजय कपूर की नजदीकीयां प्रिया से बढ़ी, वैसे-वैसे करिश्मा की संजय से दूरी बढ़ती गई। टीवी चैनलों में चल रही खबरों की माने तो संजय और प्रिया इन दिनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। करिश्मा का संजय के घर आना-जाना भी बंद हो चुका है।

करिश्मा अब अपनी माँ बबीता के साथ मुंबई में रहती हैं। अलग रहने के साथ-साथ करिश्मा फिर से फिल्म में मशरूफ देखी जा रही हैं।

अब यह साफ हो गया है कि संजय और करिश्मा दोनों ने अपनी अपनी राह चुन ली है। करिश्मा संजय कपूर की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी से संजय का तलाक के बाद करिश्मा ने संजय से शादी की थी। करिश्मा को संजय से दो बच्चे भी हैं। यह शादी 2003 में हुई थी।

करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी। बाद में किसी वजह से दोनों की मंगनी टूट गयी और अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।