नई दिल्ली। कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी पर दिसंबर, 2015 में लेख लिखने के मामले में संजय निरुपम को खबरदार किया है।
मुंबई में कांग्रेस के लोकल मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में नेहरू, सोनिया के खिलाफ पर लेख छपने पर इडियटर संजय निरुपम ने माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि जिन्होंने गलती की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इस दौरान संजय ने खुद को नाम मात्र का इडियटर बताया था। इस लेख में छपा है कि सोनिया 1997 में पार्टी सदर बनीं और फिर सरकार बनाने की नाकामयाब कोशिश भी की थी। लेख में हिंदुस्तान के पहले वजीर ए आज़म जवाहर लाल नेहरू के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाए गए थे। इसमें लिखा गया है कि अगर नेहरू ने सरदार पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर, तिब्बत, चीन व नेपाल की मुश्किलात पेश नहीं होती।
You must be logged in to post a comment.