संजू बाबा जेल में सो नहीं पा रहे हैं

नई दिल्ली, 1 जून: संजय दत्त को जेल में नींद नहीं आ रही है। उन्हें नींद आए इसके लिए संजय ने जेल इंतेज़ामिया से दरखास्त किया है कि उन्हें ज्यादा मेहनत वाला काम दिया जाए। फिलहाल उनके पास दफ्तरी का काम है।

आर्म्स एक्ट में गुनाहगार पाए गए बॉलीवुड अदाकार संजय दत्त ने जेल इंतेज़ामिया से दर्खास्त किया कि उन्हें ज़्यादा मेहनत परिश्रम वाला काम दिया जाए। हालांकि, उनके इस दर्खास्त को जेल इंतेज़ामिया ने खारिज कर दिया है।

संजय दत्त ने जेल इंतेज़ामिया से कहा था कि उन्हें ज़्यादा मेहनत वाला कोई काम दिया जाए ताकि रात को ठीक से नींद आए। पुणे की जेल में संजय दत्त को पेपर फाइल्स बनाने और पेपर बाइंडिंग करने का काम दिया गया है।

संजय यहां की बैरक नंबर 3 की एक अलग कोठरी में है। पिछली मर्तबा संजय को बेंत की कुर्सियां बनाने का काम सौंपा गया था।

लेकिन इस मर्तबा सेक्युरिटी के मद्देनजर अलग काम दिया गया है।