संध्या सिंह के मर्डर केस में बेटे पर शिकंजा

मुंबई। मशहूर गुलुकार‌ जतिन-ललित की बहन और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर जयप्रकाश सिंह की पत्नी संध्या सिंह के मर्डर केस में उनके बेटे रघुवीर सिंह पर मुंबई क्राइम ब्रांच का शिकंजा कसता जा रहा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ठाणे सेशन कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपते हुए संध्या सिंह के बेटे रघुवीरसिंह को हिरासत में लेने की मांग की। क्राइम ब्रांच रघुवीर सिंह से पूछताछ करना चाहती है।

कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में पुलिस ने अब तक की तहकीकात के बारे में जानकारी दी है। साथ ही रघुवीर को पेशगी जमानत देने कि भि मुखालफत कि है। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

इंदौर में पदस्थ सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर जयप्रकाशसिंह ने ठाणे की सेशन कोर्ट में मीडिया से बातचीत में कबुल किया कि पत्नी के कतल‌ में सारे सबूत बेटे रघुवीर के खिलाफ हैं। उन्हें इस बात का दुख है। वे अपने बेटे के साथ ठाणे कोर्ट पहुंचे थे।

नार्को टेस्ट पर ऐतराज
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से रघुवीर और उसकी दोस्त‌ के नार्को टेस्ट की इजाजत मांगी है, लेकिन इससे जयप्रकाशसिंह नाराज‌ हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस पहले यह बताए कि उनके बेटे से कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे।
जयप्रकाशसिंह को डर है कि पुलिस इस टेस्ट के जरिए रघुवीर से जुर्म कबूल करवा लेगी। उधर, क्राइम ब्रांच का कहना है कि रघुवीर और उसकी दोस्त‌ जांच में मदद‌ नहीं कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि संध्यासिंह का कतल‌ उनके बेटे रघुवीर ने ही कीया है।