संन्यास पर रवि शास्त्री ने कहा- ‘महेन्द्र सिंह धौनी अभी कहीं नहीं जा रहे’

क्रिकेट जगत में उस दाैरान सनसनी फैल गई जब खबरें उड़ने लगीं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वह अंपायर से गेंद मांगते दिखे।

वीडियो वायरल होने के बाद खबरें आईं कि धोनी ने टेस्ट में जब संन्यास लिया तो स्टंप्स ले लिए थे आैर अब गेंद मांगकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इन सब खबरों पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराम लगा दिया है।

शास्त्री ने बताया, ”धोनी ने अंपायर से गेंद अपनी टीम के गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें आइडिया मिल सके कि गेंद की कंडिशन क्या है और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।” साथ ही शास्त्री ने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई।

संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए शास्त्री ने कहा, ‘यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।’ दूसरी ओर, धोनी के करीबियों ने भी धोनी के संन्यास से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं कोई फर्क नहीं पड़ता, वो टीम के लिए जितने अहम हैं उतने अहम रहेंगे।