संयुक्त ए पी के पूर्व‌ उपमुख्यमंत्री की पतनी भाजपा में शामिल‌

हैदराबाद: संयुक्त‌ आंध्र प्रदेश के पूर्व‌ उपमुख्यमंत्री और तेलंगाना कांग्रेस के सीनियर लीडर दामोदर राज नरसिम्हा की पतनी पद्मिनी रेड्डी आज भाजपा में शामिल हो गईं। समाजी कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाली पद्मिनी रेड्डी ने आज राज्य अध्यक्ष भाजपा के लक्ष्मण की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हो गई। इस भागीदारी को महत्व हासिल हो गया है क्योंकि दिसंबर में तेलंगाना विधान सभा के चुनाव‌ होने वाले हैं।

दामोदर राज नरसिम्हा के संबंध तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में होता है.वे कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि भाजपा में शामिल होने के बाद पद्मिनी रेड्डी को संगारेड्डी या फिर मेदक विधान सभा क्षेत्र‌ से उम्मीदवार बनाया जाएगा।