संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी “यमन में 5 लाख लोगों के विस्थापित होने के आसार”

सयुंक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने आज बताया की यमन के दक्षिणपश्चिम में स्थित ‘ताइज़’ प्रान्त,  मुख्या रूप से  ‘होडीदा’ में स्थिति बद से बतर होती  जा रहे है| उन्होंने आगाह किया की अमानवीय हालातो  के चलते 5 लाख लोगो के विस्थापित होने के आसार है|

यमन में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के प्रवक्ता शिया मंटू ने कहा की  ” 1 लाख से लेकर 5 लाख लोग विस्थापित हो सकते है कयोंकि इलाके में  संघर्ष के चलते हालत अमानवीय और बदतर होते जा रहे है”

“जंग के तीव्र हुए बिना भी मानवतावादी स्थिति खराब होती जा रही है,” मंटो ने लाल सागर के शहर होडीदा से एएफपी को बताया|

यूएनएचसीआर ने बताया है की खाद्य सामग्री संकटपूर्ण मात्रा में पहुंच गई है| उन्हें इस बात का डर है की खाद्य सामग्री के कमी  के भय से विस्थापित होने वाले लोगो की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है|

मंटू ने बताया की होडीदा की सड़को पर भीख मांगने वालो में महिलाओ और बच्चों की सख्या में दिन पर दिन इज़ाफ़ा हो रहा है| यहाँ ज्यादातर  दक्षिणपश्चिम के इलाके  मोखा और ताइज़ से विस्थापित हुए रिफ्यूजी रह रहे है|

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ जब मार्च, 2015 में सऊदी की अगुवाई वाले गठबंधन ने  राष्ट्रपति अबेद्रबो मंसूर हाडी के समर्थन के लिए  हुथी विद्रोहियों के खिलाफ  यमन में हस्तक्षेप किया है तब से 7,७०० लोग  मारे जा चुके है और 10  लाख लोग विस्थापित हुए है|

इस लड़ाई के कारण 19 लाख लोग, जो जनसंख्या का 60% हिस्सा है, भोजन खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि, देश  के 75 % हिस्सा  अकाल के कगार पर हैं।