सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चलाए गए सुरक्षा अभियान में दो आतंकवादी ढेर

दुबई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चलाए गए एक सुरक्षा अभियान में बम विस्फोट और अन्य हमलों के दो आरोपियों को मार गिराया। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तरी रियाद के इल्यास्मीन में चलाए गए सुरक्षा अभियान में सिक्यूरिटी गार्ड ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन संदिग्धों ने सिक्यूरिटी गार्ड पर गोलीबारी की जिसका जवाब देते हुए सिक्यूरिटी गार्ड ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में एक सिक्यूरिटी जवान भी घायल हुआ है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अलतुर्की के अनुसार आरोपियों की पहचान ताए हुए अलसयारी और तलाल बिन सिमरन अल सईद के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सियार बम बनाने में माहिर है। उस पर अगस्त 2015 में असीर की एक मस्जिद के बाहर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप है। इस बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सयारी पर मदीना और जेद्दा में इस्तेमाल हुए बम बनाने का भी आरोप है।

गृह मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा गया है कि सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन नायेफ जो देश के गृह मंत्री भी हैं, ने अस्पताल जाकर घायल जवान से मुलाकात भी की।