सऊदी अरब को ‘हज’ से अर्थव्यवस्था मज़बूत होने की उम्मीद

AMM03-WIKI+SAUDI-MONEY

रियाद। सऊदी अधिकारी अब हज से उम्मीद लगाए हैं, क्यूंकि सऊदी की अर्थव्यवस्था अब ख़राब हो गयी है। इस संदर्भ में सऊदी अरब के पर्यटन विभाग की राष्ट्रीय समिति के सदस्य अब्दुल ग़नी अलअन्सारी ने हज व्यवस्था के पुनर्गठन की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा है कि एेसा कुछ करना चाहिए कि हज, सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में अधिक भूमिका निभाए।

सऊदी अरब के इस अधिकारी ने हज से होने वाली आमदनी बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सऊदी अरब के धार्मिक पर्यटन विभाग से हर साल 85 अरब रियाल से अधिक आमदनी होती है। याद रहे यह लगभग 15 हज़ार करोड़ रूपये के बराबर है यानी सऊदी अरब को हज और धार्मिक पर्यटन से प्रतिदिन 410 करोड़ रूपये और प्रति घंटे 17 करोड़ से अधिक आमदनी होती है।सऊदी अरब के पर्यटन विभाग की राष्ट्रीय समिति के सदस्य अब्दुल ग़नी अलअन्सारी ने कहा कि हर साल बीस लाख से अधिक लोग हज लिए सऊदी अरब की यात्रा करते हैं और इससे कम से कम एक लाख लोगों को रोज़गार भी मिलता है