सऊदी अरब छोड़ महिलाएं दुसरे देश में ले रही है शरण!

सऊदी अरब से महिलाओं के भागने के नए मामले में दो सऊदी बहनों ने अंतर्राष्ट्रीय मदद मांगी है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से गुहार लगाई है कि वह उन्हें एक ‘सुरक्षित’ देश दिलाने में मदद करें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वफा (25) और माहा अल-सुबाई (28) इस समय जार्जिया में हैं। वह यहां की सरकार के संरक्षण में हैं। मगर उनका कहना है कि वे इस देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं क्योंकि उनके पुरुष रिश्तेदारों के लिए उन्हें खोज निकालना आसान काम है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, वफा ने अनुसार सऊदी अरब में वह हमेशा चेहरा ढंककर रखती थीं। इसी वेश मेें खाना पकाना होता था। हम एक गुलाम की जिंदगी जी रहे थे। वहां के लोग यह नहीं चाहते हैं कि हम भी वास्तविक जिंदगी जीएं।

उन्होंने कहा कि जार्जिया एक छोटा देश है और परिवार का कोई भी सदस्य यहां पर पहुंच सकता है। वह एक ऐसा देश चाहती हैं जहां उनके अधिकारों का संरक्षण हो। दोनों महिलाओं ने ट्विटर पर अपना अकाउंट एटजार्जियासिस्टर्स के नाम से बनाकर अंतर्राष्ट्रीय मदद मांगी है।

वह जार्जिया में आसानी पहुंच गईं क्योंकि यहां सऊदी नागरिकों को प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। परेशान दोनों बहनें गुरुवार को जार्जिया के आव्रजन विभाग पहुंचीं।

ये पूछने पर कि उन्हें अपने देश से क्यों डर लगता है तो उन्होंने कहा कि हम महिलाएं हैं। सऊदी अरब में काम करने या यात्रा करने के लिए महिलाओं को अपने पुरुष अभिभावकों से अनुमति लेनी पड़ती है। वफा ने कहा कि परिवारवाले उन्हें रोज धमकातें हैं।