सऊदी अरब के सैन्य उद्योग की ओर से घोषणा की गई है कि दक्षिणी अफ्रीका की हथियार बनाने वाली मुख्य कंपनी डेनेल से इस बारे में बातचीत चल रही है जो इस वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएगी।
सऊदी अरब के अनुसार वह दक्षिणी अफ़्रीका में हथयारों की मार्केट के सारे शेयर भी ख़रीदने का इच्छुक है। सैन्य ख़र्च की दृष्टि से सऊदी अरब विश्व में तीसरे स्थान पर है। सन 2017 में सऊदी अरब का सैन्य बजट 70 अरब डाॅलर था।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने सन 2015 में सबसे निर्धन अरब देश यमन पर हमला किया था जिसके कारण उसे अपना सैन्य बजट बढ़ाना पड़ा। सऊदी अरब के लिए मश्हूर है कि वह आए दिन दूसरे देशों से करोड़ों डाॅलर के हथियार ख़रीदता रहता है।