सऊदी अरब: यमन विद्रोहियों पर लगाया मक्का पर मिसाइल दागने का आरोप

मक्का: मक्का मुसलमानों का पाक और अजमत वाली जगह है, पिछले दिनों मक्का पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने की खबर आई थी. सऊदी अरब ने यमन विद्रोहियों पर मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया है। यमन विद्रोहियों द्वारा अरब में किया गया अब तक का यह सबसे बड़ा हमला माना जारहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अमर उजाला के ख़बरों के मुताबिक, सऊदी सेना ने कहा कि मिसाइल को मक्का से 65 किमी दूर मार्ग में ही रोक कर नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब ने कहा कि मिसाइल ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि इसे हवा में ही मार गिराया गया।

आपको बता दें कि सऊदी अरब गठबंधन मार्च, 2015 से यमन में शिया विद्रोहियों से लड़ रहा है। इन विद्रोहियों को हुती के नाम से जाना जाता है और ऐसी जानकारी है कि उनके पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें और स्थानीय तौर पर डिजाइन किए गए हथियारों का भंडार है। हुती मीडिया के मुताबिक उसने बीती रात जेद्दा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी।