सऊदी अरब से लौटने पर हो सकती है डॉ जाकिर नाईक गिरफ्तारी

मुंबई: सऊदी अरब से लौटने के बाद मुस्लिम धर्मप्रचारक और उपदेशक जाकिर नाईक की गिरफ्तारी  सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस सबूतों को इकट्ठा कर रही है और  उसके भाषणों की सीडी खंगालने में जुट गई है जोकि हर मुस्लिम इलाके में उपलब्ध है।   माना जा रहा है कि जाकिर पर शिकंजा कसने की फिराक में है और जाकिर को  गिरफ्तार किया जा सकता है। आपको बता दें की कि ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जाकिर नाईक विवादों में चल रहे हैं और कहा जा रहा है कि हमले में शामिल दो आतंकी जाकिर से प्रेरित थे। डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि जाकिर से जुडी ऑनलाइन डाटा, स्कैनिंग वीडियो खंगालने के लिए  मुंबई पुलिस के स्पेशल ब्रांच के 15 से 20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। नाईक के आंतकियों से तार जुड़े होने की आशंका के चलते  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनकी अब तक की गतिविधियों की गहराई से छानबीन का आदेश दिया है। इसके अलावा विदेशी फंडिंग और बिना इजाजत केबल टीवी पर पीस चैनल के प्रसारण से लेकर विवादित मुद्दों की भी जांच हो रही है।