सऊदी अरब से हमारा पारिवारिक रिश्ता है: जापानी प्रधानमंत्री

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने अलअरबिया समाचार चैनल के एक इंटरव्यू में कहा है कि सऊदी अरब का खाड़ी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है और सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ का हालिया जापान दौरे का ऐतिहासिक महत्व था, क्योंकि किसी सऊदी शाह ने 46 साल के बाद जापान का यह दौरा किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

शिंजो एबी का कहना है कि उनका सऊदी अरब के शाही परिवार से 1971 से मजबूत पारिवारिक रिश्ता बरक़रार है। तब स्वर्गीय शाह फैसल जापान यात्रा के दौरान शिंजो एबी के दादा और उस वक़्त के जापान के प्रधानमंत्री नोबो सुकी केशी के घर भी आए थे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पद के दोनों अवधियों में दो बार सऊदी अरब का दौरा किया है और वह व्यक्तिगत रूप से सऊदी अरब के साथ साझेदारी को बहुत अधिक महत्व देते हैं। दोनों देशों में इस साझेदारी तेल और ऊर्जा सुरक्षा से आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था, शिक्षा और मानव संसाधन विकास तक जा पहुंची है।