सचिन का एक रिकॉर्ड तोड़ कर दूसरे रिकॉर्ड की ओर बढ़े कोहली

विराट कोहली का कद दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है| उनकी कामयाबियां अब दिखने लगी हैं और यही वजह से कि कोहली बहुत जल्द अज़ीम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ते दिख सकते हैं|

श्रीलंका के खिलाफ पांचवे वनडे में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले कोहली ने इस शतक के साथ अज़ीम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 21 शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा और अब इस शतक के साथ वह एक और रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ गए हैं|

सीरीज के कप्तान विराट कोहली ने 138 पारी में 21वां शतक लगा कर अज़ीम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 200 पारी में 21 शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा | इस शतक के साथ कोहली अब शतकों के मामले में पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं| कोहली के 21 शतकों में हिंदुस्तान को महज 2 मुकाबलों में हार मिली है| कोहली अब गांगुली से सिर्फ 1 शतक पीछे हैं|

टार्गेट का पीछा करते हुए कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक कुल 14 शतक लगाए हैं| इनमें से 13 मुकाबलों में हिंदुस्तान को जीत मिली है| इस मामले में रिकॉर्ड (14 शतक) सचिन के नाम हैं|

सचिन ने टार्गेट का पीछा करते हुए कुल 17 शतक लगाए लेकिन तीन मौकों पर टीम को हार मिली है|

सचिन और कोहली के अलावा टार्गेट का पीछा करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने कुल 11, श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 10 और पाकिस्तान के सईद अनवर ने 10 शतक लगाए हैं|