सड़कों के लिए 10,000 करोड़ देगी मरकज़ी हुकूमत : वजीरे आला

वजीरे आला रघुवर दास ने बुध को दिल्ली में सड़क ट्रांसपोर्ट वज़ीर नितिन गडकरी, शहरी तरक़्क़ी वज़ीर वेंकैया नायडू, पानी वसायल वज़ीर उमा भारती समेत सात मरकज़ी वज़ीरों से मुलाकात की। सड़क ट्रांसपोर्ट वज़ीर से मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क प्रोजेक्ट पर बात की। साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल बनाने, एनएच 33 के तामीर में तेजी लाने की भी मांग की।

कहा गया कि साहेबगंज में पुल का डीपीआर मंजूर हो गया है। वजीरे आला ने रांची में फ्लाई ओवर को भी मंजूरी देने की मांग की। इसके अलावा एनएच-75, एनएच-23, एनएच-114, एनएच-133 के डीपीआर को जल्द मंजूरी देने को कहा। नक्सल इलाकों में भी सड़क तामीर तेजी से करने की मांग की गयी। मरकज़ी वज़ीर ने वजीरे आला से कहा कि मरकज़ी हुकूमत झारखंड में सड़कों की तामीर के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपये देगी।

शहरी तरक़्क़ी वज़ीर वेंकैया नायडू से मुलाकात के दौरान वजीरे आला ने छह शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की तजवीज मरकज़ को दिया। इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, दुमका व चास शामिल हैं। मरकज़ी वज़ीर ने इस मुद्दे पर संजीदगी से गौर करने का यकीन दिहानी दिया। वजीरे आला ने पानी वसायल वज़ीर उमा भारती से भी मुलाकात की।

उमा भारती ने कहा कि वजीर आजम नरेंद्र मोदी की ख़्वाहिश है कि झारखंड में गंगा सफाई पर बेहतरीन काम हो। वह इस काम को जरूर करेंगी। गंगा कटाव पर वजीरे आला की दरख्वास्त पर उन्होंने मदद करने की बात कही। साथ ही स्वर्णरेखा समेत तमाम नदियों की तरक़्क़ी पर भी काम करने की यकीन दिहानी दिया। उमा भारती तीन फरवरी को अफसरों के साथ झारखंड आयेंगी और बैठक करेंगी।