सत्रुघ्न सिन्हा के सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है- कांग्रेस

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस में रार खत्म हुई और महागठबंधन बन तो गया, लेकिन कुछ सीटों पर पेच अब भी फंसा हुआ है। मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल जैसी सीटें महागठबंधन के लिए सिरदर्द बनी ही हुई थी कि पटना साहिब सीट का टशन भी कांग्रेस के लिए टेंशन बन गया।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल टलता दिख रहा है। वह गुरुवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन अबतक शामिल नहीं हुए हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता आरके आनंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे के बाद सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शत्रुघ्न सिन्हा की सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बस थोड़ी देर हो रही है।