सनातन संस्था खतरनाक संगठन, इस पर रोक ज़रूरी: पृथ्वीराज चौहान

पुणे : पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान  ने सनातन संस्था को एक खतरनाक संगठन करार दिया और अपनी इस मांग को दोहराया कि इस संगठन पर रोक लगा दी जानी चाहिए।

इस संगठन का एक कार्यकर्ता सुधारवादी नेता नरेंद्र धाबोलकर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ताउड़े नामक यह व्यक्ति हिंदू जन जागरूती समिति का सदस्य है जो सनातन संस्था की ही शाखा है। उसे कल रात मुंबई के पास पनवेल से सीबीआई ने धाबोलकर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

चौहान ने कहा कि जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे उन्होंने इस संगठन पर रोक का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था लेकिन इस पर अमल आवरी नहीं की गई। यह प्रस्ताव धाबोलकर की हत्या के बाद रवाना किया गया था। उन्होंने अब ताउड़े की गिरफ्तार के पृष्ठभूमि में कहा कि मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को चाहिए कि वह इस संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये और केंद्र सरकार से सिफारिश कर इस पर रोक लगाया जाए।